Explore

Search

January 23, 2026 7:00 pm

IAS Coaching

आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न

मोतिहारी।

सुगौली बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना की अध्यक्षता में प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में परियोजना के सभी सेविकाओं के साथ मासिक बैठक की गई। बैठक में बिन्दुवार सभी कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस क्रम में विशेष रूप से प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के पात्र लाभुक के पंजीकरण पर ज़ोर दिया गया।साथ हीं चेहरा प्रमाणीकरण कर टेक होम राशन वितरण कार्यों में शिथिलता बरतने वाले सेविका को कड़ी चेतावनी के साथ कार्यों में प्रगति लाने हेतु निर्देशित की गई।

सीडीपीओ अंजना द्वारा बताया गया कि विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने वाले सेविका को चिन्हित करते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दी जाएगी। बैठक में प्रखंड समन्वयक मो. कामरान आलम द्वारा सभी सेविका को उनके पोषण ट्रैकर के कार्यों में सुधार को लेकर दिशा निर्देश दी गई। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी, लक्की कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रियदर्शिनी एवं हुस्ने आरा सहित अन्य सेविका उपस्थित रही ।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u