मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड के शुकुलपाकड़ पंचायत के बेलवातिया में आपन माटी आपन पार्टी की बैठक आयोजित की गई। पार्टी के सक्रिय सदस्य मूलचंद सहनी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें बड़े संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पार्टी के सदस्य शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मो. इम्तियाज ने बताया कि आपनमाटी आपन पार्टी के संस्थापक जितेन्द्र तिवारी अपने घर परिवार के तरह है। हम सब जानते है बहुत बेहतर तरीके से अपने लोगों का मदद करते है। हम सब को लगता है कि एक ऐसा व्यक्ति जितेन्द्र तिवारी के रूप में है जो अपनों के लिए कहीं भी किसी हद तक मदद कर सकता है। पार्टी के महासचिव असरफ अली ने कहा कि आज देश की राजनीतिक धुरी धर्म और प्रदेश की राजनीतिक धुरी जाती बनी हुई है। इसलिए आपन चम्पारण पिछड़ा हुआ है। अब हम सब संकल्प लेकर चंपारण के मजबूती हेतु विकास के मार्ग पर लाएंगे।
पार्टी अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा चम्पारण मेरा घर और सुगौली मेरा आंगन है। चंपारण के माटी को संवारना मेरा परम कर्तव्य है।शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, रोजी रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त चंपारण बनाने के लिए पार्टी ने लक्ष्य बनाया है। पांच लक्ष्य को आधार बनाकर चंपारण के सभी 21 विधानसभा पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
वहीं मूलचंद सहमी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इसी प्रकार से सभी पंचायत में घर घर जाकर जनमानस को जागरूक करेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमेंद्र तिवारी उर्फ जुन्ना बाबू, हैदर आलम, युवा नेता एहसानुल, राजकुमार, छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत रवि अपना योगदान दिया।




Total Users : 16438
Views Last 30 days : 2676
Views This Month : 1841