मोतिहारी।
सुगौली थाना क्षेत्र के करमैनी में एक नव विवाहिता की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर दी गई। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका थाना क्षेत्र के भरगावां पंचायत के करमैनी निवासी सोनू आलम की पत्नी नूरी खातून बताई गई है। घटना की सूचना मिलते हीं मृतका के पिता व मायके वाले करमैनी पहुंचे। जहां उनकी पुत्री मृत पड़ी हुई थी। जिसके बाद सभी परिजन मृतका के शव से लिपट कर रोने चीखने लगे।
उन लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के 112 को दी। सूचना मिलते हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों व मृतका के मायके वालों से ली। जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।




Total Users : 16136
Views Last 30 days : 2382
Views This Month : 1441