Explore

Search

January 23, 2026 7:13 pm

IAS Coaching

एसपी द्वारा थाना परिसर में अनुमंडल स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा घोड़ासहन थाना परिसर में अनुमंडल स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए। कड़ाके की ठंड में फरियादियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के समक्ष रखी। करीब सवा दो घंटे तक चली जनसुनवाई में 52 आवेदन पर सुनवाई हुई। जिसमें करीब 80 प्रतिशत भूमि विवाद से जुड़ा मामला सामने आया। भूमि विवाद से संबंधित अधिकतर मामलों में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में देखने की बात कही गयी। अन्य मामलों से संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। भूमि विवाद से जुड़े मामले में कई लोगों को फटकार भी लगाई गयी।

घोड़ासहन के गुरमिया निवासी सिकन्दर राम ने भाई के हत्या के करीब तीन महीने बाद भी मामले का उद्भेदन
नहीं होने का आरोप लगाया तो जीतना थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी गोपाल राय अपने पोता सन्नी कुमार के हत्या मामले में गिरफ्तारी नहीं होने की बात एसपी के समक्ष रखा। उक्त मामले में थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। घुघुआ के एक आवेदक ने बताया कि साउथ कोरिया भेजने के नाम पर कोई लोगों से सात- सात लाख रुपया ठग लिया गया। मामले को लेकर साइबर थाना में आवेदन भी दिया गया है। एसपी ने उक्त मामले को जितना थाना में ही दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही गयी। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में 2022 में घटित एक मामले में 307 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही होने की बात एक पीड़ित द्वारा बताया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी भिखारी यादव को सुनवाई के दौरान ही थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर, छौड़ादानो सर्किल इंस्पेक्टर रंजय कुमार, झरौखर थानाध्यक्ष असलम अंसारी, जितना थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u