Explore

Search

March 23, 2025 12:49 am

IAS Coaching

चूहे के हरकत से किसान परेशान,फसल को नुकसान पहुंचा रहे

मोतिहारी।

चूहे के हरकत से सुगौली प्रखंड क्षेत्र के किसान परेशान है। जो खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। खेत में मूसकईल व बर्बाद हो रहे गेहूं फसल को देख किसान काफी चिंतित है। चूहों की आतंक इस कदर है कि फसलों की उपज मारी जा रही है। इन दिनों गेहूं व मक्का के फसल को कतरने के साथ साथ जड़ से हीं चूहे बर्बाद कर रहा है। अगल बगल खड़ी फसल पर मिट्टी की टिला इकट्ठा हो जा रही है। जिससे फसलों को भारी क्षति पहुंच रहा है। किसानों की माने तो बीज बोने के बाद हीं चूहे अपनी हरकत शुरू कर रहे है। जहां बीज को जमने के पहले भी चूहे उसे निगल जा रहे है। जिससे जमावट में भी कमी आई है। वहीं कुछ लोग दुबारे मक्का का बीज खेत में लगा रहे है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। यहां तक कि गन्ने की फसल को भी चुहे अपना निशाना बना रहे है।

एक तरफ किसान निलगायों के आतंक से परेशान है, तो दुसरी तरफ चूहे की मार से परेशान। खेतों में लगी फसल को नीलगाय उपर से कतर रहे है, तो जूहे जड़ से नुकसान पहुंचा रही है। प्रखंड के दुमदुमवा के किसान लालबाबू कुशवाहा ने बताया कि लहलहा रही गेहूं के खेत में मूसकईल देख मन उदास हो गया। कुछ फसल को चूहे कतर रही है। जिससे पैदावार में कमी आएगी। उमेश प्रसाद, अजय यादव, राजा प्रसाद आदि किसानों ने बताया कि एक तरफ नीलगाय फसल को नुकसान पहुंचा रही है तो दुसरी तरफ चूहे। किसानों ने बताया कि वामुश्किल खेतों में फसल उगा रहे है। उसे खाद पानी से सिच रहे है, मगर कुछ जीव जंतु उसे नुकसान पहुंचा रहे है। जिससे पैदावार के प्रति मन उदास हो जाता है।

बताया जाता है कि लगभग सभी फलों तथा सब्जी फसलों में चूहों का प्रकोप निरंतर बना रहता है। जुताई, सिंचाई जैसी कई प्रकार की क्रियायें होती रहती हैं इसलिए चूहे खेत से हटकर मेड़ों या आसपास के खाली पड़े खेतों या परत भूमि में स्थानान्तरित हो जाते हैं। जो आसपास रहकर मुख्य फसल को बर्बाद करते हैं।चूहे फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। वे खेतों में मौजूद अनाज, फल, और सब्ज़ियों को खाते हैं। इससे फसल की पैदावार कम हो जाती है।

इस संबंध में फारमर चैट के अनुसार किसान सलाहकार अभय पाण्डेय ने बताया कि खेत में चूहों को पकड़ने के लिए जाल और चूहेदानी का उपयोग करें। इन्हें उन जगहों पर रखें जहां चूहों की गतिविधि अधिक होती है। इस स्थिति में चूहों के लिए बाजार में उपलब्ध जहर का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि ज़िंक फॉस्फाइड। इसे चूहों के बिलों के पास रखें। ध्यान रखें कि इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। चूहों को भगाने के लिए पुदीने के तेल का उपयोग करें। इसे पानी में मिलाकर खेत के चारों ओर छिड़काव करें। उन्होंने जहर का उपयोग करते समय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का भी सलाह दिया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u