मोतिहारी।
गुप्त सूचना के आधार पर सुगौली पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल और 220 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो अन्य पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर सुगौली थाना क्षेत्र के भेड़ियारी निवासी प्रकाश कुमार बताया गया है। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस शराब व बाइक जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।
वहीं शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अनूप सहनी और सुभाष सहनी को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों रात 12 बजे सड़कों पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें शुक्रवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब, चोरी और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।




Total Users : 14715
Views Last 30 days : 2469
Views This Month : 1685