सुगौली पुलिस ने छापेमारी कर 160 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत मेहवा गांव में एक व्यक्ति शराब की बड़ी खेप लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। पुलिस बल के साथ मेहवा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान बाइक से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बाइक पर लदी 160 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी की पहचान मेहवा निवासी रोबिन कुमार के रूप में हुई। साथ ही जिस बाइक से शराब की ढुलाई की जा रही थी, वह चोरी की निकली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम एवं संबंधित धाराओं में मामला दर्ज




Total Users : 14714
Views Last 30 days : 2468
Views This Month : 1684