Explore

Search

November 18, 2025 9:30 am

IAS Coaching

चोरों ने रामजानकी मठ को बनाया निशाना,छह अष्टधातू मूर्ति की चोरी

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में चोरों ने एक मठ को निशाना बनाया। जहां से छह अष्टधातू के मूर्ति की चोरी कर ली। जिसके बाद पुजारी हैरत में पड़ गए। मामला सुगौली थाना के भटहां टिकुलिया का बताया गया है। जहां शनिवार की रात रामजानकी मठ में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जहां से अज्ञात चोरो ने छह अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर ली। सुबह जब मंदिर की पूजारी पूजा करने अंदर गया तो वहां से सभी भगवान के मूर्ति गायब थे। जिसे वे देख हैरान में पड़ गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। धीरे धीरे लोगों की भीड़ जूटने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लिया।

घटना के बाबत बताया जाता है कि चोर छत के सहारे अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिस दौरान पूजारी मठ के मेन गेट का ताला लगाकर बाहर चबुतरे पर सोये थे। चोरी हुई अष्टधातू मूर्ति वर्षों पूराना बताया गया है। चोरों ने राम, सीता, लक्ष्मण, बावन भगवान सहित छठ का अष्टधातू का मूर्ति चुरा लिया।  ग्रामीणों के अनुसार करीब 1967 में बारह हजार में खरीद हुई थी। जिसका मूल्य अभी करीब सात लाख से ज्यादा बताया जाता है।

 

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, एसआई अभिनव राज सबल घटना स्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। इस संबंध में पुजारी भोला भगत से पुलिस ने पूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जूटी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u