मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जनता के दरबार आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 42 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (लोक शिकायत)की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के द्वारा सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया। पूर्वी चंपारण जिला में विद्यालय रसोइयों को भुगतान का मामला इसके पहले जनता दरबार में आया था। जिस पर अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) के द्वारा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था। जिस पर 16 प्रखंड के रसोइयों का भुगतान कर दिया गया है।
शेष प्रखंड के रसोइयों के भुगतान के लिए पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। जनता के दरबार में आए हुए आवेदकों के आवेदन का वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार एवं सुश्री निधि कुमारी के द्वारा भी निष्पादन किया गया।




Total Users : 14715
Views Last 30 days : 2469
Views This Month : 1685