Explore

Search

February 17, 2026 10:19 am

IAS Coaching

जन सुराज पार्टी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

जन सुराज पार्टी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के पजियारवा पंचायत अंतर्गत देवदतवा गाँव में जन सुराज पार्टी के तत्वावधान में एक जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के सुगौली प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय झा, स्टेट कमिटी सदस्य रविश मिश्रा, मोन्टर नुरुल होदा कुरैशी, हरीशचंद्र गिरि, संतोष चौधरी, अनीश शुक्ला, अभिषेक पांडेय, प्रशांत मिश्रा, पूर्व मुखिया रवि पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जन सुराज पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच संवाद स्थापित किया गया, जिसमें ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान और संगठन की भूमिका पर जोर दिया तथा क्षेत्र के विकास के लिए जन सुराज पार्टी के संकल्प को दोहराया।

स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा और उनके समाधान के लिए जन सुराज पार्टी के साथ जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई। जन सुराज पार्टी ऐसे जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u