मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत एफएलसी सेंटर का डॉ विवेक जोशी, निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान वहां चल रहे एफएलसी कार्य का बहुत ही बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान ईसीआईएल के अभियंताओं से एफएलसी से संबंधित सभी चीजों की जानकारी प्राप्त की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज्ञातव्य है कि आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईवीएम/विविपैट की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)की जा रही है। यह जांच ईसीआईएल के 18 अभियंताओं के द्वारा की जा रही है।
निर्वाचन आयुक्त के एफएलसी सेंटर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया जिला में कुल 7209 बीयू, 5613 सीयू तथा 6058 वीवीपैट उपलब्ध है। ईसीआईएल के 18 अभियंताओं के द्वारा पिछले 2 मई से एफएलसी का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 24 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 4380 बीयू, 4380 सीयू तथा 4380 वीवीपीएटी का एफएलसी कार्य किया जा चुका है।इस दौरान 431 बीयू , 47 सीयू तथा 36 वीवीपैट को रिजेक्ट किया गया है।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि एफएलसी का कार्य आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश और प्रोटोकॉल के अनुसार कराया जा रहा है। यह कार्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जा रहा है और एफएलसी के चल रहे कार्यों की जानकारी उन्हें दी जा रही है।



Total Users : 16438
Views Last 30 days : 2676
Views This Month : 1841