मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड के वनसप्ति माई स्थान के समीप जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी, स्थानीय मुखिया रेनू देवी सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने वनस्पति माई की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनसप्ति माई महोत्सव का आयोजन एक बड़ी बात है। सदियों से वनसप्ती माई स्थान की अपनी खाश महता है। हम सभी वनस्पति माई का हमेशा नमन करते है। ऐसे में वनसप्ती माई महोत्सव एक ऐतिहासिक पहल है। मां वनस्पति सभी पर अपना कृपा बनाये रहे। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति की रक्षा करने के लिए सरकार इस तरह की महोत्सव कर रही है। एनडीए सरकार की यह सोच है कि हम अपनी संस्कृति को जाने और समझे। हमारी इतिहास, संस्कृति, परंपरा एक है। सांसद ने कहा कि बचपन से हीं मां वनस्पति माई का दर्शन कर के हीं गुजरते थे। वनस्पति माई स्थान की देखरेख यहां के ग्रामीणों द्वारा किया जाता रहा है। सदर एसडीएम स्वेता भारती ने कहा कि यह आयोजन बहुत अच्छा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने मेरे लिए शौभाग्य की बात है। स्थानीय मुखिया रेनी देवी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
मौके पर बीडीओ नूतन किरण, बीपीआरओ नाजिश प्रवीण थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सीओ कुंदन, प्रखंड प्रमुख पतिनिधि मनोज सहनी, शंभू साह, संत सिंह कुशवाहा, अरविंद सिंह कुशवाहा, प्रदीप सर्राफ, अनिरुद्ध सिंह, पीओ सतीश कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, प्रियरंजन कुमार, छोटन कुमार, प्रभाकर कुमार मिश्रा, रंजीत झा, अरविंद यादव, चुनचुन सिंह, अशोक सोनी, अंकुर चौरी, रोहित तिवारी, मेघनाथ प्रसाद सहित बड़े संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन निर्मल झा ने किया।
मौके पर कलाकारों सहित स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य से उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन परोसा। अपनी आकर्षक झांकी व सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगा। जहां हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर लूत्फ उठाया। मौके पर मध्य विद्यालय सुगौली लेन के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए बेटी सचाओ बेटी पढ़ाओ और
धरती को बचाओ जहर से कार्यक्रम को दर्शकों ने सराहना किया।



Total Users : 16135
Views Last 30 days : 2381
Views This Month : 1440