मोतिहारी।
तृतीय नेशनल जैवलिन डे के उपलक्ष में पटना मेंआयोजित जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सुगौली के खिलाड़ी ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें पूर्वी चंपारण के मात्र सुगौली के आबिद राजा ने 16 वर्ष आयु वर्ग में दूसरे स्थान लाकर अपने प्रखंड व जिले का नाम रौशन किया है। आबिद राजा ने भाले को 53.10 मीटर फेंक कर बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके अच्छे प्रदर्शन पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण एवं सचिव अरविंद कुमार ने बधाई दिया और आगे भी अच्छे प्रदर्शन की कामना की है। इस प्रकार आबिद राजा ने अच्छा प्रदर्शन कर एमजेके क्लब सुगौली का मान बढ़ाया है। बताया जाता है कि एमजेके क्लब सुगौली के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सहनी एवं क्लब के अन्य सदस्यों के सहयोग एवं परिश्रम से क्लब के एथलेटिक्स के कोच सेटू कुमार एवं पीयूष राज के द्वारा बच्चे एवं बच्चियों को प्रतिदिन महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम सुगौली में निशुल्क प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया जाता है l जिसके परिणाम स्वरूप लगातार यहां के खिलाड़ियों को सफलता मिल रही है।
इसको लेकर एमजेके क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सहनी, उपाध्यक्ष अधिवक्ता परमात्मा सहनी, सचिव राजीव कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष नवल कुमार सहनी, संयुक्त कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, बादल कुमार, सदस्य शत्रुंजय झा, शंभू यादव, विनोद सहनी, इदरीश मियां, खलील मियां, दिल हसन मियां, संदीप सहनी, देवधारी यादव, विवेक कुमार, अंजरुल अंसारी, सुजीत कुमार, उपेंद्र सहनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ हीं भविष्य में ओलंपिक खेलों में तैयारी के लिए प्रेरित किया।
वहीं इस सफलता को लेकर नपं मुख्य पार्षद नसरीन अली, उपमुख्य पार्षद सरिता कुमारी, समाजसेवी धर्मेन्द्र नायक, अशोक गुप्ता, डा.सुधीर कुमार, रुस्तम आलम, विकास शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, प्रभाकर कुमार मिश्रा, अवधेश कुशवाहा, रंजीत झा, सुरेश मोदी, शंभू साह, अशोक सोनी, श्याम शर्मा, नवीन श्रीवास्तव, मधुरेन कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनों लगातार सुगौली के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर सुगौली का नाम रौशन कर रहे है। जो काबिले तारीफ है।



Total Users : 16135
Views Last 30 days : 2381
Views This Month : 1440