Explore

Search

February 14, 2026 4:09 pm

IAS Coaching

तीर्थ यात्रा से गायब हुए व्यक्ति वर्षों बाद लौटा घर, इंतजार कर परिजनों ने कर दिया था श्राद्धकर्म

मोतिहारी।

वर्षों बाद तीर्थ से लपाता व्यक्ति के घर लौटने के बाद घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिन्हें देखने के लिए गांव के लोग उत्साहित रहे। सुगौली प्रखंड के उतरीं छपरा बहास पंचायत के मेहवा के एक व्यक्ति का घर नहीं लौटने के बाद हुआ था श्राद्ध, जो वर्षा बाद जिंदा घर लौटा। मेहवा निवासी नगीना सहनी 16 वर्षों बाद अपने घर लौटे। उनके घर वापसी के बाद घर व गांव में हर्ष का माहौल दौड़ पड़ा। वह वर्ष 2009 में गंगा सागर की तीर्थ यात्रा पर गए थे। जहां से अचानक लापता हो गए। लंबे समय तक उनकी कोई खबर न मिलने पर परिवारवालों ने उन्हें मृत मानकर उनका श्राद्ध कार्यक्रम भी कर दिया था।

 

बीते दिनों नगीना सहनी गुजरात स्थित एक आश्रम से मिले। जानकारी मिलते हीं उनके परिजन उन्हें घर लेकर आए। घर पहुंचते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का कहना है कि वर्षों की प्रतीक्षा और खोजबीन के बाद अब जाकर उनका मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। परिजनों की आंखों में जहां खुशी के आंसू छलक पड़े, वहीं गांव के लोगों ने भी इसे ईश्वर की कृपा बताया। गांव में अब माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा है।

नगीना सहनी के लौट आने से न सिर्फ उनके परिवार की खुशियां लौट आई हैं, बल्कि पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया है। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इसे एक अनोखा चमत्कार के तौर पर देख रहे है। समाजिक कार्यकर्ता विनोद ठाकुर, पवन चौरसिया आदि ने बताया कि उनके आने से घर व गांव में खुशी व उत्साह का माहौल है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u