Explore

Search

February 17, 2026 10:27 am

IAS Coaching

तेल टैंकर पलटते ही मची लूट, लोग बाल्टी और बोतल लेकर दौड़े

मोतिहारी।

सुगौली के छपवा- रक्सौल मुख्य मार्ग के रक्सौल की ओर जा रही एक तेल टैंकर बंगरा गांव के समीप ट्रैक्टर को बचानें के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोड़ से निचे खेत में पलट गई। जिसके बाद टैंकर में भरें सोयाबीन के कच्चे तेल गिरने लगा। आस-पास के लोग देखते हीं तेल लुटने वालों की होड़ लग गई। तेल भरने की जानकारी होते ही लोग वहां दौड़ पड़े। वह तेल लेने के लिए अपने-अपने घरों से बाल्टी डब्बा और बोतल लेकर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते तेल लेने वाले लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई और घर ले जाने में जुट गए।

टैंकर चालक मोहम्मद शाजिद खान से बताया कि ट्रैक्टर सामने आ गई उसे बचाने के लिए मैंने इमरजेंसी ब्रेक लिया। जिससे टैंकर एक साइड होकर खेत में जाकर पलट गई। चालक ने बताया कि कोलकाता से सोयाबीन कच्चा तेल लेकर बीरगंज नेपाल जा रहे थे। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u