सुगौली प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के गोड़ीगांवा महाबीर चौक पर आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। यहां पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा का शुरुआत हो रहा है। जिसकी सफलता को लेकर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जोर शोर से लगी है। पांच गांव के लोग मिलकर इस वर्ष से दुर्गा पूजा कर रहे है। पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। जहां विधिवत पूजा होगा। मुजफ्फरपुर के मूर्तिकार के द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। वहीं पूजा पंडाल के निर्माण में कारीगर जूटे है। गांव के नौजवानों में पूजा को लेकर काफी उत्साह है। पहली बार दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर अगल बगल के गांव में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन में दो पंचायत के कई गांव के लोगों की सहभागिता है।
नवरात्र को लेकर पूजा पंडाल में मां दुर्गा की गूंज गूंजने लगी है। जहां विधि पूर्वक पूजन जारी है। पहली बार इस माहौल को देख स्थानीय ग्रामीण उत्साहित है। पूजा की तैयारी व सफलता को लेकर ग्रामीणों की बैठक पूर्व मुखिया ललित नारायण सहनी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर पूजा की सफलता व तैयारी को लेकर आवश्यक चर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पूजा की तैयारी को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया। शांतिपूर्ण माहौल व भव्य रूप से दुर्गा पूजा आयोजन को आगे की रणनीति बनाया गया।
पूजा की सफलता को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित नरायण सहनी, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश सहनी उपकोषाध्यक्ष समुद्र सहनी सचिव वीरबहादुर सहनी, रामेश्वर सहनी, संजय पांडेय, जय किशुन सहनी, पवन चौरसिया, पप्पू श्रीवासत्व, मैनेजर सहनी, महेंद्र सहनी, चिता सहनी, मनोहर सहनी, राजन सहनी, सुबोधकांत झा, पितांबर सहनी, राजेन्द्र यादव, गोपाल सहनी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य व ग्रामीण शामिल है।




Total Users : 16133
Views Last 30 days : 2379
Views This Month : 1438