Explore

Search

June 13, 2025 3:17 am

IAS Coaching

दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, मूभिंग साज-सज्जा होगा आकर्षण का केन्द बिंदु

मोतिहारी।

सुगौली के विभिन्न जगहों पर आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिस दिशा में आयोजन समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारी चल रही है। सभी पूजा आयोजन समिति द्वारा भिन्न- भिन्न तरीकों से आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं मूर्ति निर्माणकर्ता द्वारा प्रतिमा बनाने का काम भी जोरों पर है। नगर के जयराम दास मार्केट, स्टेशन परिसर, करमवा, छपवा, सुगांव, भटहां, कोरैयां, छपरा बहास, बनस्पति माई स्थान आदि जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी में आयोजन समिति के सदस्य तत्पर है। प्रखंड के सुगौली बजार, छपवा, सुगांव आदि जगहों पर दुर्गा पूजा को लेकर खाश आयोजन किया जाता है। जहां आयोजन जो कई मायने खास मायने रखता है। जहां विभिन्न तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल तमाशे का भी आयोजन किया जाता है। जिस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। सुगौली नगर के जयराम दास मार्केट में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। जहां बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण का निर्माण जारी है। वहीं छपवा में बाहरी कारीगरों द्वारा पंडाल बनाया जा रहा है। जबकि सुगांव में बंगाल से आए कारीगर पंडाल निर्माण में जूट गए है।

सुगौली के सुगांव दुर्गा मंडप में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति सुगांव की बैठक की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दूर्गा पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मौके पर दुर्गा पूजा में राशि खर्च के विषयो पर चर्चा की गयी। साथ हीं पूजा की सफलता को लेकर भावी रणनीति तैयार किया गया। जहां उपस्थित आयोजन समिति के सदस्यों ने पंडाल व प्रतिमा निर्माण सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया। वहीं पूजा की तैयारी व सफलता को लेकर भावी रणनीति तैयार किया गया। दुर्गा पूजा की तैयारी में आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष राजन कुमार मिश्र, सचिव महेश कुमार मिश्र, उपसचिव रामबालक साह, कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा, संरक्षक प्रभाकर कुमार मिश्रा, रंजीत झा, विकाऊ मिश्र, प्रभाकर झा, प्रदीप कुमार मिश्र, उज्ज्वल कुमार मिश्र, रूपेश कुमार आदि तत्पर है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा की भव्यता को लेकर विशेष ध्यान रहेगा। करीब 35 वर्षों से सुगांव में दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाया जाता है। इस बार और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। पूरे पंचायत वासियों सहित अन्य लोगो का इसमें सहयोग रहता है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u