Explore

Search

January 23, 2026 7:24 pm

IAS Coaching

पहाड़पुर में किसान द्वारा संचालित मत्स्य हेचरी का जिलाधिकारी ने किया भ्रमण

मोतिहारी।

जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल के द्वारा जिला के पहाड़पुर प्रखंड अंतर्गत एक किसान श्री सुरेंद्र सिंह के द्वारा संचालित मत्स्य हेचरी (मछली संगम) का भ्रमण कर जायज लिया गया।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान श्री सुरेंद्र सिंह, ग्राम इंग्लिश,पोस्ट नावाडीह, प्रखंड पहाड़पुर के द्वारा बताया गया कि सन 1985 में एक कट्ठा जमीन में मत्स्य बीज का पालन मेरे द्वारा प्रारंभ किया गया। उस समय बंगाल से मत्स्य बीज लाते थे। वर्ष 2012 में जिला मत्स्य कार्यालय से राज्य स्तरीय मत्स्य बीज “हैचरी अधिष्ठान योजना” का लाभ लेकर मत्स्य बीज हैचरी (मछली संगम) का अधिष्ठापन किया गया और आज के समय में हेचरी से स्पॉन तैयार किया जा रहा है। स्पॉन से फ्राई और फ्राई से फिशरिंग तैयार कर बिक्री किया जा रहा है। आज मेरे साथ इस कार्य में लगभग 200 से 250 लोग को रोजगार मिल रहा है और आर्थिक स्थिति में भी गुणात्मक वृद्धि हुई है।
जिलाधिकारी के द्वारा सरकार की इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराने एवं अन्य मत्स्य पालकों को भी इस योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u