पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। नयाब तरिके से ले जा रहे विदेशी शराब की 547 बोतल बरामद किया गया। सुगौली पुलिस और पटना मध्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ी है।
शराब की बड़ी खेप आने की सूचना पर सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा बेतियां मुख्य मार्ग के श्रीपुर चौक के पास एक डीसीएम वाहन से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। तलाशी के दौरान हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की 750 एमएल की 405 बोतलें, 375 एमएल की 94 बोतलें, 180 एमएल की 35 बोतलें तथा ब्लैक बकार्डी की 11 बोतलें जब्त की गईं। कुल 547 बोतल शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से डीसीएम वाहन के चालक सुनील को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला के बताया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी मिल सके। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।



Total Users : 14715
Views Last 30 days : 2469
Views This Month : 1685