मोतिहारी।
सुगौली के प्रसिद्ध चिकित्सक सह पूर्व सीएचसी प्रभारी डॉ. शंभू शरण प्रसाद का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिनका दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। जिन्होंने 72 वर्ष के अवस्था में नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर संस्थान में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी डॉ. कौशल्या केशरी, दो-दो डॉक्टर पुत्र और पुत्रवधू सहित भरे पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। वे अत्यंत संवेदनशील व समाजोपयोगी व्यक्ति थे। वे सुगौली, मझौलिया सहित अन्य जगह सेवा दे चुके है। करीब चार साल पहले मझौलिया पीएचसी से अवकाश प्राप्त किए। उनके जाने से मझौलिया और सुगौली क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न पार्टी के नेता व समाजिक कार्यकर्ता व चिकित्सकों ने शोक व्यक्त किया है।
उनके निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार सरकार के मंत्री रेणु देवी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी सेवा के सदैव ऋणि रहेंगे चंपारण वासी। डॉक्टर साहब के निधन से जो कमी हुई है, उसकी भरपाई कभी नही हो सकती है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डा. शंभू शरण प्रसाद मृदुभाषी व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनके निधन से सुगौली व चिकित्सा जगत को काफी क्षति पहुंचा है। जिनका भरपाया करना मुश्किल है। वहीं व्यवसायी संघ सुगौली के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य जगत व सुगौली के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, मुख्य पार्षद नसरीन अली, उपमुख्य पार्षद सरिता कुमारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी, भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, प्रदीप सर्राफ, विकास शर्मा, अशोक सोनी, अशोक कुमार गुप्ता, स्थानीय धर्मेन्द्र कुमार नायक, रेयाजूल हक मुन्ना, सुरेश मोदी, डा. सुधीर कुमार, अखिलेश झा, अंकुर चौधरी, नुरूलहोदा कुरैशी, मधुरेन कुमार, मो. अलीहसन, जीतेन्द्र सिंह, उमेश प्रसाद, विजय जायसवाल, संजय संजू आदि शामिल है



Total Users : 10954
Views Last 30 days : 747
Views This Month : 458