Explore

Search

February 14, 2026 3:45 pm

IAS Coaching

प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े की हथौड़े से हत्या, प्रेमिका का भाई गिरफ्तार

मोतिहारी।

बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेम संबंध के चलते एक प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव की है। जहां 24 वर्षीय विकास कुमार और 22 वर्षीय प्रिया कुमारी की हत्या उनके ही घर में हथौड़े से सिर कुचलकर कर दी गई। सनसनीखेज बात यह है कि इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि खुद प्रेमिका के भाई अमन ने दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और मृतका के भाई को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार  विकास कुमार का प्रिया कुमारी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल पर बातें भी किया करते थे। बीती रात विकास अपनी प्रेमिका प्रिया से मिलने उसके घर गया था, जहां लड़की के भाई अमन कुमार ने विकास और प्रिया दोनों को एक साथ देख लिया। उसके बाद उसने घर में रखे लोहे के हथौड़ा से दोनों पर हमला कर दिया। वह उन दोनों को तब तक मारता रहा, जबतक दोनों की मौत नहीं हो गई।

मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि मृतका  मेरे बेटा विकास से बात करती थी। लड़की बार-बार फोन करती थी। तब हम बोलते थे कि किससे बात कर रहा है। तब हमारा बेटा बोलता था कि यह लड़की नहीं मान रही है। बोलती है कि तुमसे शादी करेंगे। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u