Explore

Search

March 23, 2025 8:08 pm

IAS Coaching

बड़ी मात्रा में गांजा व स्कार्पियो के साथ एक मुखिया गिरफ्तार

मोतिहारी

एसएसबी 71 वी बटालियन मोतिहारी एवं आदापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक मुखिया के घर एवं स्कार्पियो से भारी मात्रा में नेपाल से तस्करी का लाया गया प्रतिबंधित गांजा को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी करवाई की गयी है। एसएसबी के अधिकारियों की माने तो आदापुर प्रखंड क्षेत्र के मुखिया अख्तर  का भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नारकोटिकस तस्करी का किंगपिन माना जाता था। जिसकी सूचनाएं लगातार मिलती थी।

छापेमारी के दौरान मुखिया के स्कार्पियो से 120 किलोग्राम तथा घर से 11 किलोग्राम प्रतिबंधित नेपाली गांजा को बरामद किया गया है। मौके से मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ हीं स्कारपियो को भी जब्त कर लिया गया है। आदापुर पुलिस मुखिया अख्तर शाह से पूछताछ कर रही है। कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जबकि कई भूमिगत बताये जा रहे है। एसएसबी के अधिकारियों के माने तो जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बतायी जा रही है। आदापुर पुलिस के बताया कि पकड़े गये मुखिया की अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u