मोतिहारी।
सुगौली थाना क्षेत्र के जनता चौक के समीप बर्फ फैक्ट्री में गैस ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक पूर्व मुखिया का पुत्र पवन सहनी बताया गया है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के शुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया जनता चौक के समीप मृतक अपने बर्फ फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। जहां अचानक गैस ब्लास्ट कर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बलास्ट की तेज आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
गैस ब्लास्ट की आवाज सुन आसपास के लोगो मे दहशत का आलम हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।आसपास के लोगो की भीड़ युवक को देखने के लिए उमड़ पड़ी। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सबल पहुंच घटना का जायजा लिया। पुलिस शव को बाहर निकाल घटना का बारिकी से जांच किया। पुलिस परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से पुछताछ कर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई। घटना की वजह जानने के लिए पुलिस एफएसएल की टीम बुलाने की बात कर रही थी। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है। वहीं घटना के बाद परिजनों में चितकार व कोहराम मचा है। मृतक का शादी पिछले साल नवंबर में हुआ था।
