Explore

Search

January 24, 2025 9:32 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बीपीएसी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मुद्दे पर जन सुराज के नेताओं ने किया प्रदर्शन

बीपीएसी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मुद्दे पर जन सुराज के नेताओं ने किया प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मोतीहारी।

:शुक्रवार को जन सुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीपीएससी परीक्षा ने की गई अनियमितताओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर सरकार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया और छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करवाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन बताया और कहा कि सरकार जनता और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

जिला अध्यक्ष रामशरण यादव ने कहा कि नीतीश सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज और प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल सत्ता बचाने में लगी है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार कि लाठी तंत्र वाली सरकार तानाशाह कि दमनकारी, निरंकुश, लोकतंत्र विरोधी रवैया एवं छात्रों, शिक्षकों, जीविका, आशा रसोईया पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज पेपर लीक, BPSC अभ्यर्थीयों के साथ अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है, जब तक कि सरकार छात्रों कि मांग को मान नहीं लेती है।

वहीं, अन्य नेताओं ने भी सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि जन सुराज के आंदोलन को कमजोर करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज का आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और इसे रोकना सरकार के लिए असंभव है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में जल्द सुधार नहीं किया, तो आंदोलन और तेज होगा। जन सुराज नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन बिहार के छात्रों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस संघर्ष में साथ आएं और सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करें।

जन सुराज के इस आंदोलन में मोतिहारी के जिला अध्यक्ष रामशरण यादव, महासचिव कृष्णकांत मिश्रा, महिला अध्यक्ष विभा शर्मा, मुख्य प्रवक्ता अभय कुमार, जिला सचिव मनोज सिंह, कार्यालय प्रभारी आरुण तिवारी, राज्य कार्यवाहक समिति के सदस्य संजय कुमार, मंतोश सहनी, पकड़ी दयाल अनुमंडल अध्यक्ष शंकर मिश्रा, चकिया अनुमंडल महिला अध्यक्ष मोनिका शर्मा, चकिया अनुमंडल अध्यक्ष संजय मेहता, विजय कुशवाहा, शिव शंकर मिश्रा, डॉ मंजर नसीम, डॉ सुधा वर्मा, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, प्रखंड अभियान समिति संयोजक ठाकुर अविनाश, रिना यादव, प्रमोद कुशवाहा समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। यह प्रदर्शन मोतिहारी की कचहरी चौक पर आयोजित हुआ।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u