Explore

Search

February 17, 2026 11:03 am

IAS Coaching

मंत्री बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया आकांक्षा हाट का उद्घाटन

मोतिहारी।

मंत्री बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया आकांक्षा हाट का उद्घाटन।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
विकास कार्यों को गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी योजना “आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम” के तहत पूर्वी चंपारण जिला के दो प्रखंड कल्याणपुर और केसरिया का चयन किया गया था। नीति आयोग के दिशा निर्देशानुसार आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षा हाट और संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन जिला योजना कार्यालय के सौजन्य से जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई से 5 अगस्त तक समाहरणालय परिसर में किया गया है जिसका उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार के द्वारा किया गया।

उद्घाटन से पूर्व मंत्री के द्वारा गुब्बारा उडाकर जिले में विकास कार्यों को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाने का संदेश दिया गया। उद्घाटन के उपरांत माननीय मंत्री के द्वारा आकांक्षा हॉट में लगाए गए सभी 11 स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय उत्पादकों से संवाद कायम कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की अधिक से अधिक संख्या में आकांक्षा हाट आकर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं एवं उसे प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर आकांक्षी प्रखंड योजना में बेहतरीन कार्य करने वाले केसरिया एवं कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीपीएम, बीसीएम,एएनएम, आशा, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार सहित दोनों प्रखंड से 25-25 पदाधिकारी तथा कर्मी को  मंत्री, विधान पार्षद,विधायकगण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तर के भी कुछ पदाधिकारी यथा जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य,जिला प्रबंधक पिरामल, सहायक निदेशक मिट्टी जांच केंद्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षा हाट के माध्यम से स्थानीय उत्पादकों को एक मंच प्रदान किया जा रहा है जहां वह अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन कर सकते हैं।इसमें बेहतरीन उत्पादों का चयन कर नीति आयोग को भेजा जाएगा ताकि राष्ट्रीय स्तर पर भी उसे पहचान दिलाई जा सके।
आकांक्षा हाट में आए सभी माननीय अतिथिगण का एवं हाट में आम नागरिकों सहित स्टॉल लगाने वाले प्रतिष्ठानों का उप विकास आयुक्त के द्वारा स्वागत किया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u