Explore

Search

February 17, 2026 10:34 am

IAS Coaching

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें- जिलाधिकारी

मोतिहारी।

डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित एन कोर्ड की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने एवं इसके सेवन के विरुद्ध लगातार छापामारी करें एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। जिला के बॉर्डर एरिया खासकर रक्सौल, आदापुर, घोड़ासहन,ढाका के क्षेत्र में लगातार अभियान चलाएं। बैठक में उपस्थित डीएसपी हेडक्वार्टर के द्वारा बताया गया कि जिला के सभी स्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर पिछले 6 माह में 100 से अधिक कांड प्रतिवेदन है जिसमें 1755 केजी गांजा 28.1 क चरण तथा 81.2 ग्राम स्मैक जप्त किया गया है एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि रक्सौल घोड़ासहन एवं ढाका में ज्यादातर बरामद की गई है।

कमांडेंट 47वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के द्वारा बताया गया कि पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट ऑपरेशन के 27 मामले दर्ज की गई है जिसमें गांजा और चरस के साथ-साथ कफ सिरप भी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है एवं दो गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं। मादक पदार्थ अधिकांश रूप से नेपाल के रास्ते जिला में आ रहा है जबकि कई तरह के ड्रग्स इस साइड से नेपाल की तरफ जा रहा है। इस पर सीमा सुरक्षा बल के द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियान भी चलाया जा रहा है।

कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल पिपरा कोठी के द्वारा बताया गया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से कल 13 रेड किए गए हैं जिसमें 36 किलोग्राम गांजा,चरस,ब्राउन शुगर जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रग्स दुकानों पर भी छापेमारी की गई है एवं दुकान भी सील किए गए हैं।
कमांडेंट 20वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल सीतामढ़ी के द्वारा बताया गया कि पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 80 केजी गांजा तथा 2700 कफ सिरप पकड़ा गया है। बैठक में अपारसभर्ता मुकेश कुमार सिंहा, सहायक पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह, उपयुक्त कस्टम विभाग, सिविल सर्जन, औषधि नियंत्रक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, अधीक्षक मध् निषेध, प्रतिनिधि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि रक्सौल के रास्ते नेपाल में यूरिया ले जाये जाने की शिकायत मिल रही है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सीमा सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इसके विरुद्ध अभियान चलाए। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बॉर्डर एरिया में खाद के सभी दुकानदारों की सूची अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को उपलब्ध करा दी जाए एवं नियमित रूप से इन दुकानों के स्टॉक वेरिफिकेशन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निरोधात्मक कार्य में लगे हुए पदाधिकारी स्थानीय थाना को सूचना निश्चित रूप से दें और एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों का चलन युवा वर्ग में तेजी से बढ़ रहा है जिसका उनके स्वास्थ्य,उनके परिवार और समाज पर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में थे तेजी से फैल रहा है। डीएम ने कहा कि उन जगहों को चिन्हित किया जाए जहां बच्चे मादक पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। खासकर रेलवे लाइन के किनारे, झाड़ी, पार्क, अन्य सुनसान जगहों पर नियमित रूप से गस्ती बढ़ाई जाए। आसपास के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जाए कि इस तरह की चीज कहां पर घटित हो रही है। बहुत सारा फीडबैक स्थानीय लोग ही बता देंगे और जो भी मैसेज मिले उसके विरुद्ध छापेमारी की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र का भी नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए और वहां रह रहे लोगों से जरूरी पूछताछ किया जाए, साथ ही वहां पर प्रतिनियुक्ति कर्मियों पर भी नजर रखी जाय। जिलाधिकारी के द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं इसके दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने, विशेष कर शैक्षणिक संस्थानों में चलाने का निर्देश दिया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u