Explore

Search

January 24, 2025 8:13 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों व नेताओं ने तैयारी का जायजा लिया

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के सुगांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर  बिहार राज्य पथ निर्माण विकास विभाग प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारी का जायजा लिया। श्री अशोक ने पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, तालाब का जिर्णोद्धार व फुलवरिया आदर्श उच्च विद्यालय में बने हेलिपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे सुगांव कार्यक्रम स्थल पर बाइ-रोड़ पहुंचेंगे। जिसके लिए सड़क के अगल-बगल बेरिकेटिंग किया गया है। जबकि जीविका दीदियों से बात करते हुए किए जा रहें तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। स्थानीय मुखिया रंजित झां व मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल साह से चल रहें कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और दिशा-निर्देश भी दिया।

मौके पर सदर एसडीओ श्वेता भारती, रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित, नगर आयुक्त सौरभ सुमन, बीडीओ नूतन किरण, सीओ कुंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अमीत कुमार सिंह, बीपीआरओ नाजीश परवीन, पीओ सतीश मिश्रा, स्वच्छता प्रबंधक अखिलेश कुमार, बीपीएम अंशु पाण्डेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे
जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सह जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व एमएलसी सतीश कुमार, जदयू नेता अमरेंद्र कुमार, सुनील सिंह सहित अन्य नेताओं ने अबतक के तैयारियों का जायजा लिया। साथ हीं कार्यक्रम स्थल परिसर में चल रहे कार्यों को भी देखा।  मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, मो.साबिर, अजय कुमार साहू, रामाश्रय पासवान, मनोज सर्राफ, श्रीराम कुमार, स्थानीय मुखिया रंजित झा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u