Explore

Search

February 17, 2026 10:33 am

IAS Coaching

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा योजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर

 

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा योजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनकी कुल स्वीकृत राशि ₹156.55 करोड़ है।

प्रथम परियोजना मोतिहारी शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर पुल का निर्माण कार्य है, जिसकी स्वीकृत राशि ₹13.71 करोड़ है। इस परियोजना की नींव और सब-स्ट्रक्चर का संपूर्ण निर्माण कार्य सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है तथा सुपर स्ट्रक्चर का 40 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो गया है। शेष कार्य जारी है और इसके 13 दिसंबर 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

द्वितीय परियोजना मेहसी उझिलपुर पंचायत के ग्राम इब्राहिमपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य है, जिसकी स्वीकृत राशि ₹70.50 करोड़ है। वर्तमान में इस परियोजना में वेल कर्व का रीइन्फोर्समेंट कार्य जारी है और निरंतर प्रगति पर है। भू-अर्जन अंतर्गत सेक्शन 11 की अधिसूचना दिनांक 03 दिसंबर 2025 को प्रकाशित कर दी गई है और आगे की कार्यवाही जारी है। इस परियोजना के 03 अक्टूबर 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।

  1. तृतीय परियोजना लाल बकेया नदी पर बलुआ-गुआबारी के सामने आरसीसी पुल का निर्माण कार्य है, जिसकी स्वीकृत राशि ₹72.34 करोड़ है। परियोजना की वर्तमान प्रगति के अनुसार वेल फाउंडेशन का निर्माण कार्य जारी है और निरंतर प्रगति पर है। भू-अर्जन कार्य के अंतर्गत सेक्शन-11 की अधिसूचना दिनांक 04 दिसंबर 2025 को प्रकाशित कर दी गई है और आगे की कार्यवाही जारी है। यह परियोजना भी 03 अक्टूबर 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।तीनों परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के अनुसार प्रगति पर हैं और ये पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार लाएंगे।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u