Explore

Search

February 14, 2026 4:52 pm

IAS Coaching

मोहर्रम के जुलुस के दौरान एक हीं समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट-एक दर्जन लोग घायल

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई में मोहर्रम के जुलुस के दौरान एक हीं समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमे दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल बताए गए है। इस दौरान दोनों पक्ष से गोली चलने की बात सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया है। बताया जाता है की तजेया जुलूस निकलने के दौरान स्थानीय मुखिया सलुम खानम के परिवार के लोग अपने दरवाजे पर थे। जिस दौरान मुखिया के घर के सामने दोनो पक्षों में कहा सुनी हो गई। हो हंगामा के बाद पुलिस समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

जानकारी के अनुसार बाद में फिर गोल में शामिल लोग मुखिया के घर पर हमला बोल दिया। जहां मुखिया पति नईम खां और मंसूर खां के पक्ष में जमकर मारपीट और बवाल छिड गया। मुखिया के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप मुखिया ने दुसरे पक्ष पर लगाया है। जिसमे मुखिया के समर्थक कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। कई का सर फट गया है। हालांकि दुसरे पक्ष के लोग भी घायल बताए गए है। इसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। हालांकि पुलिस स्थिति पर काबू पा ली और घटना स्थल पर कैंप की है। घायल मुखिया पक्ष ने कई राउंड फायरिंग करने का की बात कह रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पक्ष के 7 लोग तो दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल बताये गए है। फिलहाल पुलिस कैंप कर रही है। घटना स्थल से चार खोका पुलिस ने बरामद किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस कैंप कर रही है। घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u