मोतिहारी।
मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुगौली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ। मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, देवान चौक, थाना चौक, ताज चौक, सुगौली गांव रोड से होते हुए गुजरा।
फ्लैग मार्च में सब-इंस्पेक्टर अभिनव राज, मोना कुमारी, पूजा कुमारी, शंभू साह, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल शामिल रहे।
पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का संदेश गया। असामाजिक तत्वों को साफ संकेत मिला कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की सख्त चौकसी और अनुशासन ने लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी अफवाह, अराजकता या सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मुहर्रम जैसे पावन पर्व को परंपरागत और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




Total Users : 16136
Views Last 30 days : 2382
Views This Month : 1441