मोतिहारी।
इस बार बाढ़ का जलस्तर ज्यादा रहा है। जहां पूरी तरह शहर प्रभावित हो वहां पुरे सुगौली को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए। उक्त बाते सुगौली में प्रेस वार्ता के दौरान राजद युवा जिलाध्यक्ष मो. असलम ने कही। उन्होंने कहा कि राजद के युवा साथियों के साथ पांच दिनों सुगौली व रामगढ़वा में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। जहां देखा कि शहर के बीच दस फिसदी क्षेत्र छोड़ 90 प्रतिशत प्रभावित रहा। ऐसे में पूरा प्रखंड प्रभावित रहा। इस बाढ़ में फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। लहलहा रही फसल बाढ़ में बर्बाद हो गया। मैं सरकार से मांग करता हूं कि तीन गुना मुआवजा मिलना चाहिए। फसल नुकसान के साथ हीं बाढ़ में लोगों की पीड़ा पहुंची और अगली खेती भी मारी जाएगी। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो बांध है उस दिशा में नीतीश जी की सरकार व सरकार में बैठे लोग क्या कर रहे है। बांध का निर्माण क्यों नहीं हो रही है। जिसका ग्रामीण दंश झेल रहे है। शंका है फर्जी तरिके से बांध पर पैसा निकाल लिया जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय दौरा में सांसद दिखाई नहीं दिए। इस बाढ़ में जानमाल की क्षति हुई और बहुत घर भी बह गये। वावजूद भी मोतिहारी और बेतियां की सांसद नजर नहीं आए।
उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि निकम्मी सरकार है। बाढ़ आए और पूर्णतः प्रभावित सुगौली को बाढ़ग्रस्त नहीं घोषित नहीं किया गया। पीड़ितों को अबतक राहत नहीं मिली है। हमने युवा राजद के मदद से यथासंभव राहत पहुंचाया। इतने के वावजूद भी नाव का व्यवस्था नहीं किया गया। अभी भी कुछ इलाके में नाव की जरुरत है। राहत के नाम पर खिलवाड़ किया गया है। सुगौली और बंजरिया का इलाके में अत्यधिक बाढ होने के वावजूद भी बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया गया। स्थानीय प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन क्यों है।
मौके पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजूल हक मुन्ना, प्रखंड राजद युवा अध्यक्ष मो. सकिलुर्रहमान, अरविंद यादव, अफरोज आलम, दीपक मिश्रा, हारूण रशीद, मो. तालीब, ध्रुव साह आदि उपस्थित थे।
