Explore

Search

February 14, 2026 4:51 pm

IAS Coaching

वगैर ट्यूशन/कोचिंग के ही लड़कियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर रची इतिहास

वगैर ट्यूशन/कोचिंग के ही लड़कियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर रची इतिहास, उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेपुर के लड़कियों का इंटर परिणाम में कमाल

पूर्वी चंपारण/राजेपुर।

“कौन कहता है आसमाँ में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों” कहावत को यथार्थ करते उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेपुर के छात्र। स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम आया जिसमें कुल 30 में से 17 प्रथम, 9 द्वितीय और बाकी तृतीय आए है। वहीं कुछ लड़कियां जो ट्यूशन कोचिंग नहीं पढ़ सकती थीं, पुस्तकालय में स्वाध्याय कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब के जन्मदिन पर सरकारी स्कूल में सत्यदर्शन पुस्तकालय का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी  नित्यम कुमार गौरव ने किया और तब से ये लड़कियां सुबह 4 बजे से पढ़ाई शुरू की। ये लड़कियां स्कूल के सभी गतिविधियों में सक्रिय भाग लेती थीं तो कुछ शिक्षक और शिक्षा विरोधी इसका विरोध करते थे कि परिणाम नहीं आएगा। लेकिन ये लड़कियां कंप्यूटर शिक्षक मुन्ना कुमार के नेतृत्व में पढ़ाई शुरू की और मॉक टेस्ट ,यूट्यूब वीडियो के माध्यम से सभी विषय की तैयारी बेहतर हो गई। हर कार्यक्रम में मंच संचालन करने वाली निशा कुमारी शाहू 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर स्कूल टॉपर बनी तो वहीं बिना ट्यूशन कोचिंग के ही अंजली कुमार और अनामिका कुमार 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाई।

वही निशा कुशवाहा, प्रीति कुमारी, सोनी कुमारी , सुलेखा कुमारी भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है और स्कूल के नाम के साथ परिवार और समाज का नाम रौशन की है। इस परिणाम पर स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री जटाशंकर प्रसाद ने सभी को बधाई दिए और आगे बढ़ने हेतु शुभकामना। स्कूल के अन्य शिक्षकगण वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार , पंकज कुमार ,सौरव कुमार , गायत्री सिंह, शशि प्रभा जायसवाल, सारिका सिंह, रूपम वर्मा ,संजय कुमार, राधा देवी, अली अहमद, कु शिल्पा, आरके कुशवाहा ने सभी को बधाई दिए। स्कूल परिवार ने हर्ष का माहौल और बच्चों में आगे बढ़ने का हौसल अफजाई हुआ।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u