Explore

Search

March 23, 2025 12:55 am

IAS Coaching

वनस्पति माई स्थान के समीप आज वनस्पति माई महोत्सव का आयोजन होगा

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के वनस्पति माई स्थान के समीप आज वनस्पति माई महोत्सव का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा आयोजित है। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। एक दिवसीय आयोजन का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ. सजय जायसवाल करेंगे। मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक शशिभूषण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

आयोजन में कोई न हो जिसके लिए स्थानीय अधिकारी मुस्तैद है। जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर बीडीओ नूतन किरण अन्य अधिकारियों के साथ पहुंच तैयारी का जायजा लिया। मौके पर कार्यक्रम की सफलता को लेकर अधिकारियों ने मंत्रणा किया। कार्यक्रम में कई लोक कलाकार व स्थानीय कलाकार भाग लेंगे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। स्थानीय स्कूली बच्चे भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में गायक विनोद बेदर्दी सहित स्थानीय कलाकार व स्कूली बच्चे भाग लेंगे। जो उपस्थित दर्शकों को भरपूर मनोरंजन परोसेंगे। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ वनस्पति माई की महता पर प्रकाश डाला जाएगा। वहीं इस महोत्सव को लेकर आस-पास के लोगों में काफी खुशी व्याप्त है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u