श्रीसोमेश्वर नाथ महोत्सव के आयोजन को लेकर डीएम एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण और तैयारियों का लिया जायजा
मोतिहारी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा अरेराज में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित होने वाले श्रीसोमेश्वर नाथ महोत्सव के आयोजन स्थल का भ्रमण कर महोत्सव की तैयारी एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी श्री सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज श्री अरुण कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अरेराज भी उपस्थित थे।
आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा पर्याप्त संख्या में लगाने, कार्यक्रम का ड्रोन से निगरानी रखने एवं डीएफएमडी के माध्यम से आगंतुकों का प्रवेश सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बड़ा आयोजन है। इसमें पार्श्व गायक सहित ख्याति प्राप्त कलाकार भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहेगी। इसके लिए भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करना होगा। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सभी जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन स्थल के पास सम्यक रूप से वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रहे ताकि बाहर से आने आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। श्रीसोमेश्वर नाथ महोत्सव के आयोजन का प्रचार प्रसार व्यापक रूप से कराने का भी निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police Bihar Police Department of Art, Culture & Youth, Gov. Of Bihar




Total Users : 16133
Views Last 30 days : 2379
Views This Month : 1438