मोतिहारी।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुगौली के एक युवक प्रिंस कुमार बरनवाल की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्रिंस सुगौली नगर के नायक टोला वार्ड 6 निवासी शत्रुधन प्रसाद बरनवाल के पुत्र थे। उनका निधन शनिवार रात पटना में हुआ। रविवार को प्रिंस का शव उनके घर पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया। आस-पड़ोस में भी गम का माहौल देखा गया। प्रिंस अपनी सामाजिक गतिविधियों के कारण सुगौली में काफी लोकप्रिय थे।
यह दुर्घटना बीते बुधवार रात सुगौली ओवरब्रिज पर हुई थी, जहां प्रिंस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर की जांघ और चक्की टूट गई थी। बाएं पैर के घुटने के निचले हिस्से में दो जगह फ्रैक्चर हुआ था, साथ ही एड़ी की हड्डी भी टूट गई थी। उनके सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया था। इसके बाद प्रिंस को पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। पिछले तीन दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे। जहां जिंदगी का अंतिम जंग हार गया।
घटना की खबर सुन क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को संत्वाना दिया।



Total Users : 14715
Views Last 30 days : 2469
Views This Month : 1685