मोतिहारी।
मोतिहारी के सुगौली में तेज रफ्तार से जा रही खड़ी ट्रैक्टर में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दुसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा रक्सौल मुख्य मार्ग के बड़हड़वा के समीप रविवार के रात की बताई गई है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। मृतक और घायल दोनों पश्चिमी चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा डुमरिया के बताया गया है। घटना में बाइक चला रहे समशुल मियां की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई । जबकि घायल अजमुल्लाह मियां बताया गया है।
घटना के बाबत बताया जाता है कि सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रैकर में अनियंत्रित तेज गति से आ रही बाइक टकरा गई। जिससे घटना स्थल पर हीं एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दुसरा सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
घटना स्थल पर एसआई शंभू साह सबल पहुंच घटना का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गए। इस बाबत थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।




Total Users : 16439
Views Last 30 days : 2677
Views This Month : 1842