Explore

Search

January 23, 2026 7:21 pm

IAS Coaching

सांसद खेल महोत्सव की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

मोतिहारी।

सुगौली नगर के महारानी जानकी स्टेडियम में कल शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम में चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित युग्म पंचमुखी शिव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। इसके साथ हीं स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने भी तैयारी का जायजा लिया। मौके पर विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलु गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, सीओ कुंदन कुमार, बीईओ रामविनय यादव, ईओ धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, मुख्य पार्षद पति मो. अलीहसन, उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स और पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद,गोला फेंक,भाला फेंक, कबड्डी और रस्साकशी जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण की तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें सुगौली विधानसभा सहित रक्सौल और नरकटिया विधानसभा के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस भव्य खेल महोत्सव का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u