मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड के भटहां स्थित प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) ने एक बार फिर पूरे जिले में सुगौली का नाम रोशन किया है। भटहां पैक्स के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर आदर्श पैक्स का पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उत्कृष्ट कार्यों और किसानों के हित में किए गए प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया है।
पटना में आयोजित एक समारोह में इस उपलब्धि के लिए पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को सहकारिता मंत्री डा.प्रेम कुमार द्वारा आदर्श पैक्स प्रोत्साहन राशि का 5 लाख रुपये की चेक प्रदान किया है।
इस सम्मान की खबर फैलते ही सुगौली प्रखंड में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों, किसानों और शुभचिंतकों ने पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को बधाई दी। लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पैक्स ने लगातार प्रगति की है और किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
भटहां के पूर्व मुखिया चुनचुन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ भटहां पैक्स के लिए बल्कि पूरे सुगौली प्रखंड के लिए गर्व की बात है। पुरस्कार मिलने से किसानों का भी उत्साह बढ़ा है और पैक्स की साख और मजबूत हुई है।
बधाई देने वालो में पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, मुख्य पार्षद नसरीन अली, उपमुख्य पार्षद सरीता कुमारी, मुखिया प्रभाकर मिश्रा, अवधेश कुशवाहा, व्यवसायी संघ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, विकास शर्मा, समाजसेवी धर्मेन्द नायक, सुरेश मोदी, रेयाजूल हक मुन्ना, प्रवीण सिंह चुनचुन सिंह, रूपलाल यादव, पैक्स अध्यक्ष संजीव शर्मा, अशेसर बैठा, जयनारायण कुशवाहा, अशोक कुमार सहित अन्य शामिल है। भटहां के पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान भटहां के जनता जनार्दन की आशीर्वाद व स्नेह का प्रतिफल है। मैने अपने पंचायत व क्षेत्र का मान बढ़ाया। इस सम्मान से मैं खुद गौरवन्वित महसूस कर रहा हूं। साथ साथ पुरे भटहां व सुगौली के लिए गर्व की बात है।



Total Users : 16438
Views Last 30 days : 2676
Views This Month : 1841