Explore

Search

November 18, 2025 10:33 am

IAS Coaching

सुगौली में जमीन सर्वे करने के लिए काम की प्रक्रिया जारी, सर्वे टीम मुस्तैद

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड में जमीन के सर्वे करने के लिए काम की प्रक्रिया जारी है। जिसको लेकर जमीन मालिक अपने जमीनों का कागजात पूरा कर सर्वे टीम को जमा करने में जुटे हैं। इसको लेकर सुगौली सर्वे टीम की सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि सुगौली प्रखंड में जमीन के सर्वे का काम जारी है। इसका केंद्र प्रखंड के दक्षिणी सुगांव पंचायत के पंचायत सरकार भवन में बनाया गया है।जहां सर्वे टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है। टीम में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संगीता कुमारी, कानूनगो अश्विनी चंद्र कुमार, आशीष यादव, अमीन सुशांत कुमार, गौतम कुमार, अनिल आजाद, अनामिका भारती, यशिता श्रीवास्तव, गुड़िया यादव, मानसी वर्मा, कुमारी आंचल मौर्या और क्लर्क निक्की कुमारी, सुधीर कुमार सहित 13 लोग सर्वे टीम में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्र नगर पंचायत में अभी सर्वे का काम शुरू नही हुआ है।

प्रखंड के 16 पंचायतों के 47 राजस्व ग्रामों में सर्वे के प्रारंभिक चरण का काम शुरू किया गया है। इसको लेकर सभी पंचायतों में आम सभा किया गया है। जिसके माध्यम लोगों को जागरूक किया गया है। सर्वे की प्रक्रिया और इसके लाभ से लोगों को अवगत कराया गया है। रैयतों से उनके जमीन का दस्तावेज, रसीद और आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ स्व घोषणा पत्र लिया जा रहा है। खतियान का ऑन लाइन सर्वे वेब साइट पर अपलोड किया जा रहा है। जिसके बाद अमीन प्लॉट पर जाकर कागजात के आधार पर सत्यापन करेंगे। खतियान की खानापूरी कर रैयतों को खानापूरी पर्चा दी जाएगी। जिसके आधार पर रैयत अपने जमीन और कागजात का सत्यापन करेंगे और किसी तरह का अंतर या गड़बड़ी पाये जाने पर 15 दिनों के अंदर प्रपत्र-8 के माध्यम से अपना दावा-आपत्ति कर सकते हैं। जिसके बाद सर्वे के अगले चरण का काम किया जाएगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने जमीन के मालिकों से अपील किया कि सभी लोग अपने जमीन से सम्बंधित कागजात पूरा कर सर्वे टीम को उपलब्ध करावें। जिससे सर्वे का काम सही तरीके से पूरा किया जा सके।

इसके लिए आठ अमीन को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि दो कानूनगो को रखा गया है। जिनको दो पार्ट में बांटा गया है। जिनको आधा आधा मौजा बांटा गया है। जो सर्वे में आने वाली समस्या को देखेंगे। जो अपना दिशा निर्देश व कार्य पर नजर बनाये रखेंगे। जबकि सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संगीता कुमारी प्रखंड के सभी जगहों पर सर्वे काम पर नजर रखेंगी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u