Explore

Search

October 23, 2024 6:11 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

अचानक लगी आग से आधा दर्जन घर जलकर हुआ राख, लाखों की हुई क्षति

मोतिहारी।
सुगौली के महादेव टोला सोनारपटी वार्ड नं 14 में सोमवार को अचानक लगी आग से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। आगलगी में नगदी रुपए सहित लाखों रुपए क संपत्ति जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सुगौली थाना और रामगढवा थाना के अग्निशमन वाहन पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।
सूचना पर अंचल के राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार पहुंच कर आग से हुई क्षति के बारे में जानकारी ली। आगलगी में पन्नालाल साह, लालबाबू साह, नारायण साह, विजय साह, संजय साह और मुस्मात सीता देवी का घर जला है। अग्नि पीड़ितों में निर्मला देवी, मालती देवी,बबिता देवी और कलावती देवी के अनुसार किस्त का रुपया लाकर रखें थे वह भी जल गया। साथ हीं खाने पीने का सामान, कपड़ा, बर्तन बिछावन, साईकिल और नगदी सहित छह लाख रुपए से अधिक संपत्ति जलने की बात बताई गई।
आगलगी के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नेशार और वार्ड पार्षद पति अनजारुल अंसारी अग्नि पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए और प्रशासन से आगलगी में बेघर हुए परिवारों के लिए तत्काल सहायता की मांग की। वहीं सीओं कुंदन कुमार ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u