Explore

Search

March 14, 2025 8:50 pm

IAS Coaching

आने वाला समय बेटियों का है, इनका भविष्य स्वर्णिम रहने वाला है- जिलाधिकारी

 

मोतिहारी।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र सभा भवन में आईसीडीएस के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि आने वाला समय बेटियों का है। इनका भविष्य स्वर्णिम रहने वाला है। सरकार की मंशा है कि महिलाओं को सेवा क्षेत्र में बराबरी पर लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं इस दिशा में आगे निकल रही हैं और यह अच्छी बात है। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बेटियों/महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बिहार पुलिस में भी 40 हजार से ज्यादा महिला हैं जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपनी बच्चियों पर विशेष ध्यान दें। बेटियों को खुला वातावरण दें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। बेटियां आने वाले समय में देश की भविष्य हैं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्हें ट्रैकसूट भी दिया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूर्ण होने पर बालिकाओं के संवाद कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया I कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल द्वारा बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिले के 6 अनुमंडल में 4 अनुमंडल पदाधिकारी एवं 4 भूमि सुधार उपसमाहर्ता महिला पदाधिकारी और बड़ी ही कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं,जो महिला सशक्तिकरण की बहुत बड़ी मिशाल है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सफल क्रियान्वयन में बालिकाओं के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं।

श्रीमती कविता कुमारी ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं योजना के उपलब्धि के बारे में बताया I उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित बालिकाओं एवं महिलाओं के सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं यथा वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ,पालनाघर, समाजिक पुनर्वास कोष, शक्ति सदन, सखी निवास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया I
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने से सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रसवपूर्व लिंग परिक्षण के रोकथाम हेतु चलायी जा रही ACT के बारे में बताया तथा कहीं भी PCPNDT एक्ट का उल्लंघन किये जाने पर सजा के प्रावधानों के बारे में बताया गया।

शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर बहुत सारी बालिकाएं लाभान्वित होकर जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। Inspire योजना का लाभ उठाकर बहुत सारी बच्चिया वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
यूनिसेफ के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एवं पीरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड द्वारा बेटियों के महत्व समझने एवं हर बच्चियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने के लिए माता पिता को बढ़ चढ़ कर कार्य करना होगा इस विषय वस्तु पर उनके द्वारा विशेष बल दिया गया एवं साथ ही लिंगानुपात में सुधार लाने हेतु मानसिकता में बदलाव लाकर बेटियों के बचाव हेतु प्रसव पूर्व लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने हेतु मिल जुल कर कार्य करना होगा तभी बेटी आगे बढ़ेगी। खेल, कला, शिक्षा एवं समाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया I अनुप्रिया को कला के क्षेत्र में कृति कुमारी, आशा भारती, पुष्पांजलि कुमारी, पूजा कुमारी,शबाना खातून, सिमरन कुमारी को खेल के क्षेत्र में एवं नेहा खातून को समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दस वर्ष पूर्ण होने पर सभी मौजूद पदाधिकारी एवं बच्चियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया गया I कार्यक्रम में लिंग आधार पर भेदभाव नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला के सभी पदाधिकारी गण, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, DHEW,बाल रक्षा भारत के राज्य प्रतिनिधि एवं जिला समन्वयक, महिला एवं बाल विकास निगम सभी कर्मी उपस्थित थे।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u