Explore

Search

October 24, 2024 7:44 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान सीएम योगी विपक्ष पर हमला बोला

:मोतिहारी।
सुगौली के एमजेके स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी डा.संजय जायसलाल के पक्ष में आयोजित जनसभा के दौरान के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा जो जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे है। राम भक्त हीं राज करेगा दिल्ली के सिंगासन पर और रामभक्त है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। छठे चरण की मतदान है जिसमें आपसभी लोग एक मुश्त से एनडीए के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार का नारा देते हुए उपस्थित लोगों का हौसला बढ़ाया। जिसके बाद उत्साहित लोगों से माहौल गूंज गया। उन्होंने कहा कि इस नारे पर कांग्रेस और आरजेडी को चक्कर आता है। ये चारो खाने चित हो गए है। सीएम योगी ने पीएम मोदी के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मोदी जी ने देश का कायाकल्प किया है। रोड, रेल में बड़ी कार्य हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाए है। मोदी जी के कारण डीबीटी के माध्यम गरीबों के खाते में पैसा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी संजय जायसलाल मेरे साथ भी काम किए थे। उन्होंने बहुत काम किया है। वे विकास के लिए लड़ते रहते थे। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संजय जायसलाल को जिताना है। उन्होंने आयुस्मान कार्ड सहित अन्य कामों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले खतंकी हमला होता था। अब सब बंद हो गया। मोदी जी आतंकवाद व नक्सवाद का खतमा किया है। अब देश सर्जिकल और एयर एस्ट्राइक के लिए तैयार रहता है कोई आंख दिखाएंगे तो घर में घुसकर मारेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कारण राम बिराजे है आज अयोध्या चमक गया है। आज नये अयोध्या का एहसास हो रहा। एनडीए सरकार में देश का सम्मान बढ़ा रही और तेजी से विकास कर रही है। इंडी गठबंधन का उदेश्य सता प्राप्त करना और मिलकर लूटना है। बिहार अराजकता से उबरा है फिर वह दिन नहीं आएगा। लालू कहते है ओबीसी का आरक्षण मुश्लिमों को देंगें वहीं हाल कांग्रेस का उद्देश्य है। कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि लगता है कांग्रेसियों मे औरंगजेब का आत्मा प्रवेश कर गया है। हमें जजिया कर वाली सरकार नहीं चाहिए।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दूबे, मंत्री जीवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, श्यामबिहारी प्रसाद, वीरेन्द्र कुशवाहा, रामगोपाल खंडेलवाल, शर्मानंद सहनी, लोहा पाण्डेय, बबलू गुप्ता, मनीष कश्यप विकास शर्मा, महेश मिश्र, विजय जयसवाल, अंकुर चौधरी, अशोक सोनी, सोनेलाल सहनी, सुनील सहनी, नईम खान, आश्विनी झा सहित अन्य मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u