Explore

Search

October 24, 2024 4:05 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

एसडीओ ने सिकरहना नदी के जलस्तर एवं तटबंधों का निरीक्षण किया

मोतिहारी।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी  अनुपम श्रेष्ठ के द्वारा पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर सिकरहना नदी के जलस्तर एवं तटबंधों का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के साथ कार्यपालक अभियंता, सिकरहना तटबंध प्रमंडल मोतिहारी भी उपस्थित थे।
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम सिसौनिया गांव के पास पुल का निरीक्षण कर वहां कटाव की स्थिति जानकारी प्राप्त की गई। यहां से आगे बढ़कर जटवा से जनेरुवा को जोड़ने वाले पथ पर कटाव का निरीक्षण किया गया और नदी का जलस्तर देखा गया। वहां पर जनेरुवा महादलित बस्ती में भी अनुमंडल पदाधिकारी ने भ्रमण किया और लोगों से मिलकर कटाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की। यहां से निकलकर अनुमंडल पदाधिकारी ने सुंदरपर ग्राम का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की।

अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के दौरान जो भी चीज पाया गया उसके संबंध में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को जरूरी निर्देश देते हुए कहा गया कि कटाव को नियंत्रित करने का कार्य किया जाए। सिकरहना नदी के जलस्तर और तटबंध पर लगातार नजर रखी जाए तथा स्थानीय लोगों से मिलकर अन्य सभी जानकारी प्राप्त की जाए एवं कहीं कोई परेशानी हो तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u