मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड के पजीअरवा पंचायत के परसौना में शनिवार को पोखर में डूबने से एक हीं पटिदारी के दो किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक थाना क्षेत्र के पंजिअरवा निवासी जयप्रकाश गुप्ता के पुत्र दिपांशु कुमार 13.वर्ष एवं चुमन साह का पुत्र अमन कुमार 14 वर्ष बताया गया है।
घटना के बाबत बताया जाता है कि दिपांशु कुमार अपने.पट्टिदारी के लड़का अमध कुमार दोनों पड़ोस के गांव में घूमने गया था। इसी बीच परसौना स्थित एक पोखर में पैर फिसल गया। जहा दोनो बच्चे डूब गए। जिसके बाद दोनों शोर करने लगे। जहां पहुंचे स्थानीय ग्रामीण व परिजन दो बच्चे को बाहर निकाल डंकन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चिख पुकार शुरू हो गया।
इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस व सीओ को दी। जिसके बाद सीओ ने घटना स्थल पर एक कर्मचारी को भेजा। परिजन बच्चों को घर लेकर पहुंचे। जहां घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिज भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।
घटना को लेकर मृतक के चाचा हरिओम गुप्ता, मुखिया अशोक पासवान, पूर्व मुखिया जोखू पासवान, संतलाल साह, राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों बच्चे सरहे में सुबह निकले थे। जो पोखर में डूबकर मर गए। विश्वास हीं नहीं हो रहा कि दोनों मर गए। दोनों बच्चे काफी चंचल व मिलनसार थे।