Explore

Search

October 23, 2024 7:07 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

मजदूरी करने गए सुगौली के एक मजदूर की बीमारी से केरल में हुई मौत

मोतिहारी। (भी के गुप्ता )

मजदूरी करने गए सुगौली के एक मजदूर की मौत केरल में हो गई। जिसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दक्षिणी सुगांव पंचायत के वार्ड नं 4 सुगांव निवासी भरत राम बताया गया है। जिसकी बीमारी के कारण केरल में मौत हो गई। मृतक घर परिवार चलाने के लिए केरल में मजदूरी करता था। मृतक के घर वाले को  घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में चिख पुकार शुरू हो गया। मृतक की पत्नी का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। जो बदहवास स्थिती में बोल रही थी कि, हमनी के छोड़ के कहां चल गइली हो राम, अब हमनी के कइसे रहेम सन।

बिलख बिलखकर रोते हुए मृतक की पत्नी सरला देवी बेहोश हो जा रही थी। जहां स्थानीय महिलाएं उसे संभालने में जूटी रही। लेकिन मजदूर व्यक्ति की मौत ने पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ बनकर टूट पड़ा था। जैसे ही परिजनों को होश आता वे छाती पीट पीटकर रोने लगते थे। जिससे अगल बगल के लोग भी शोकाकुल है। इस घटना व परिजनों की स्थिती देख गांव के लोग भी अपने आंखों में आंसू को रोक नहीं पा रहे। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था।

मृतक अपने पीछे पत्नी व एक पुत्री, तीन पुत्र व परिवार के अन्य लोगो को छोड़ कर चला गया। मृतक को परिवार के लोग उसे बहुत चाहते थे। देखते देखते इस हंसते खेलते परिवार में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के सभी बच्चे छोटे छोटे है। उनके परवरिश की चिंता परिजनों को सत्ता रही थी। यहां बता दे की बड़ी पुत्री की शादी के उम्र हो गई थी, लेकिन उसके पिता इस दुनिया का को छोड़ कर चले गए। जिसको लेकर परिजनों को चिंता सताने लगी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u