Explore

Search

October 23, 2024 3:12 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

मोहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट करना अब पड़ा भारी, चार अलग अलग प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी।

सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई में बिते दिन मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना व पुलिस के साथ हुई दुर्व्यवहार करना अब लोगों को भारी पड़ रहा है। यह घटना जी का जंजाल बना हुआ है। घटना में शामिल या आरोपित लोगों के साथ साथ उक्त गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिन्हें गिरफ्तारी का डर सता रही है। मामले को लेकर चार अलग अलग प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दुसरे पक्ष के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज किया है। दुसरी तरफ पुलिस द्वारा दो मामले दर्ज की गई है। जिससे नकरदेई गांव के लोगों में गिरफ्तारी का भय सता रही है। मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान पुलिस से बदसलूकी करने की घटना को लेकर पुलिस ने बीस नामजद और तीस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिससे घटना में शामिल, आरोपित या अन्य लोगों में में डर है कि मेरी भी गिरफ्तारी न हो जाए। गिरफ्तारी के भय से गांव के अधिकांश पुरुष -युवा घर छोड फरार हो गए है। जिन्हें पुलिस द्वारा पकडे जाने का डर समाया। इस स्थिति में पुरे नकरदेई में सन्नाटा है। लोगों का आवश्यक कार्य पूरी तरह से बाधित है। बुजुर्गों की माने तो गांव की महिलाओं व बच्चों को अपने परिवार के सदस्य की गिरफ्तारी की चिंता सता रही है तो वहीं घर के लिए आवश्यक सामाग्री खरिदने में भी परेशानी हो रही है।

बताते चलें कि बिते मोहर्रम जुलूस के दौरान एक हीं समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुई थी। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस हिंसक झड़प के दौरान गोलीबारी भी हुई थी। जिसको लेकर गांव में तनाव रहा। दो दिन पुलिस कैंप भी की थी। लेकिन एक साथ चार प्राथमिकी अब लोगों के लिए डर बन बैठा है। मामले को लेकर पुलिस अपने स्तर से पुलिस के साथ बदसलूकी, चौकीदारों के साथ धक्का मुकी व गाली ग्लौज करने आरोप में बीस को नामजद तथा करीब तीस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं एक अन्य मामला सोशल मीडिया पर हथियार लहराने को लेकर पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। जबकि मामले को लेकर स्थानीय मुखिया सलु खानम ने पूर्व मुखिया सहित 25 को आरोपित की है। वहीं दुसरे पक्ष के मो.तबरेज की पत्नी हेमा यासमीन ने मुखिया व उनके परिजन सहित अन्य पर मामला दर्ज की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u