Explore

Search

October 23, 2024 3:17 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण जरूरी : सैदुल्लाह,बिहार दिवस समारोह आयोजित

शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण जरूरी : सैदुल्लाह

मोतिहारी।
सुगौली के उच्च माध्यमिक विद्यालय नकारदेई ऊर्दू में समारोह पूर्वक बिहार दिवस मनाया गया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पहले प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे शिक्षको और छात्रों ने बिहार दिवस से संबंधित नारे लगाते हुए पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के पश्चात विद्यालय में छात्रों ने रंगोली और क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर बिहार की महत्ता को दर्शाया। अन्त में बिहार दिवस पर सभा अयोजित की गई। जिसको सम्बोधित करते हुए शिक्षक नेता सह प्रधानाध्यापक मो. सैदुल्लाह अंसारी ने कहा कि छात्रों में शिक्षा के साथ साथ चरित्र निर्माण जरूरी है। बिना उत्तम चरित्र के शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है, वह शिक्षा अधूरी है। आगे उन्होंने बिहार पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविरंजन तिवारी ने की तथा संचलन प्रधानाध्यापक सैदुल्ला अंसारी ने किया। कार्यक्रम को अनुराधा कुमारी, विकाश कुमार, अखिलेश यादव, चांदनी बेगम, मनीष कुमार, साबिया खानम, लालबाबू खान, नुदरत खातून, अर्चना कुमारी, सिद्धि कुमारी, नवल ठाकुर आदि शिक्षकों ने सम्बोधित किया।

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बिहार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पोषक क्षेत्र में पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकली। विद्यालय में बिहार के इतिहास के गौरव गाथा की चर्चा की गई। विद्यालयों में छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बिहार के ऐतिहासिक महत्व का चित्रण किया। इसके साथ हीं विद्यालय परिसर में रंगोली बनाई गई। वहीं कई विद्यालयों में छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u