Explore

Search

October 23, 2024 3:11 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

श्याम परिवार द्वारा धूमधाम से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया

मोतिहारी।
जिले के विभिन्न जगहों पर श्याम परिवार द्वारा धूमधाम से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। सुगौली में श्री श्याम परिवार सुगौली द्वारा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसको लेकर प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर खाटू श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आस्था का सैलाब दिखा। नगर के राधाकृष्ण मठ ठाकुरबाड़ी प्रांगण से ढोल बाजे के साथ भब्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ो महिलाएं- पुरुष एवं युवा इस निशान शोभा यात्रा में शामिल होकर नगर के मुख्य पथ से गुजरते हुए थाना चौक तथा अशोक वस्त्रालय गली होकर बजार मुख्य गली होकर पुन: राधाकृष्ण मठ पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालु निशान शोभा यात्रा मे शामिल खाटु श्याम के रथ पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू श्याम का जयकारे लग रहे थे। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा की जयकारे से माहौल भक्तिमय बन उठा था। नगर पार्षद सह पैक्स अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि देश में अमन शांति व आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए हर साल फाल्गुन उत्सव के रूप में खाटू श्याम जी का निशान शोभा यात्रा निकालकर सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारे बनाए रखने के उदेश्य यह आयोजन किया जाता है।

जिले के घोड़ासहन में श्याम भक्तों द्वारा भी श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर भगवान श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा धूमधाम से निकाला गया। बस स्टैंड अवस्थित शिव शक्ति धाम से गाजे बाजे के साथ निकली निशान शोभायात्रा रेलवे गुमटी, अम्बेडकर चौक, भगवान लाल चौक, भगत सिंह चौक, बीरता चौक, डाकबंगला चौक, बाजार, दुर्गा मंदिर परिसर समेत पूरे शहर का भ्रमण करते हुए भगतसिंह चौक के निकट अवस्थित रामजानकी मंदिर परिसर में अवस्थित श्याम मंदिर पहुंची। जहां भगवान श्याम बाबा की पूजा अर्चना व आरती के बाद सम्पन्न हुई। निशान शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज समेत शहर के सभी हिन्दू धर्म समाज के श्याम भक्त शामिल हुए। अवसर पर सभी श्याम भक्त महिला, पुरूष व बच्चें राजस्थानी परिधान पहने व हाथ मे झंडा निशान के साथ काफी हर्सोल्लासित व उत्साहित नजर आ रहे थे। “हारे का सहारा, बाबा श्याम है हमारा।””एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री श्याम, जय श्री श्याम” जैसे जयकारे व भजनों के धूम पर श्याम भक्त झूमते नजर आए। शहर का माहौल पूरी तरह श्याममय हो गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u