Explore

Search

October 24, 2026 10:07 pm

IAS Coaching

सुगौली सिकरहना नदी में एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि, किसानों है चिंतित

मोतिहारी।

सुगौली सिकरहना नदी में एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। जिससे लोगों को चिंता सताने लगी है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देख सिकहना नदी के समीप अवस्थित लोगों की बेचैनी फिर से बढ़ने लगी है। प्रखंड के लालपरसा धूमनी टोला के समीप पूर्व में ध्वस्त बांध के सहारे पुनः पानी सरेही इलाकों में धीरे-धीरे प्रवेश कर रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय मदन सहनी, रामदेव पटेल, विनय कुमार कुंवर, रविन्द्र सहनी आदि ने बताया कि जलस्तर में फिर से वृद्धि हुई है। जिससे धूमनी टोला ध्वस्त बांध की वजह से चारों ओर पानी फैल रहा है। जो पूरे सुकुल पाकड़ पंचायत के सरेही इलाके में पानी फैलने की संभावना लग रही है। जिससे फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। किसानों द्वारा रोपे गए धान जो पानी से डुबने लगी है। वहीं बर्बाद होता साफ दिखाई दे रहा है।वहीं नगर के वार्ड एक के नायका टोला गांवं में दुबारा सिकरहना नदी का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है। जिससे वहां दुबारा बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिते तीन चार दिन पहले पानी कम हुआ था,जिससे कुछ उम्मीद जगी कि अब खेती हो जाएगा। लेकिन दुसरी बार बढ़ रही पानी से फिर चिंता सताने लगी है।

प्रखंड के लालपरसा धूमनी टोला के समीप पूर्व में ध्वस्त बांध के सहारे फिर से पानी तेजी से सरेही इलाके में प्रवेश कर रहा है। जिससे उत्तरी क्षेत्र के सुकुलपाकड़, माली, करमवारघुनाथपुर के विभिन्न हिस्सों के निचले स्थल के सरेह में पानी का फैलाव होने से स्थानीय किसान अवस्यंभावी बाढ़ के डर से सहमें है। जबकि कुछ जगहों पर सिकरहना नदी के पानी का  दबाव बना हुआ है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u