
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राहुल और प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी से दूरी बना ली है। यानी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इन सीटों से दोनों नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे।
फतेहपुर सीकरी या गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकते हैं राज बब्बर
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि राज बब्बर को हरियाणा के फतेहपुर सीकरी या गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं एक और बड़ी खबर सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं और उन्होंने नेतृत्व को इससे अवगत करा दिया है।
कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका
प्रिया दत्त को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण जैसे बड़े नामों के बाद अब प्रिया दत्त को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि प्रिया भी कांग्रेस से अपनी राह जुदा कर सकती हैं। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना चाहती है की प्रिया, शिवसेना से जुड़ें। पार्टी का एक बड़ा वर्ग पार्टी को बड़ा करने में और मजबूत करने के पक्ष में है।
प्रिया 2019 में पूनम महाजन के सामने उत्तर मध्य मुंबई से हार गई थीं। तब से वह पार्टी में हाशिए पर भी हैं। उन्हे पार्टी ने भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी है। प्रिया दत्त का कहना है कि वह राजनीति में सक्रिय नहीं है लेकिन अपने एनजीओ के जरिए लगातार लोगों के संपर्क में हैं और सामाजिक कामों में लगी रहती हैं। सेवा करने के लिए राजनीति में होना ही जरूरी नहीं होता और वो आरोप प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करतीं। सामाजिक कामों को करना ही राजनीति है। फिलहाल उन्होंने किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मांगा है।




Total Users : 16133
Views Last 30 days : 2379
Views This Month : 1438